आगरालीक्स…आगरा में एथर एनर्जी स्कूटर लांच. ईवी लेना चाहते हैं तो एथर एनर्जी स्कूटर की ये खासियत जानें….
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में शुक्रवार को एथर एनर्जी स्कूटर की ग्रांड लांचिंग की गई. यह लांचिंग उमेश कंसल एवं शशी कंसल द्वारा की गई. कंपनी के अधिकारी जतिंदर गर्ग ने इस बैटरी के स्कूटर की विशेषताओं को साझा किया. उन्होंने बताया कि एथर कम्पनी ने इस स्कूटर की बैटरी की गारंटी 8 वर्ष व 80000 किमी हैं.उन्होंने बताया कि आने वाला युग बैटरी के वाहनों का होगा जिसमें एथर कम्पनी का अपना महत्वपूर्ण योगदान हैं. लांचिंग के समय मुख्य रूप से राजीव कंसल, संजीव कंसल, संगीता कंसल, बबीता कंसल, मीतू, श्वेता, मेघा, लविशा, राशी इवाना कंसल, अमित, अभय, शिवांक, ऋषभ, विभोर, युवांश, प्रतीक बंसल, आशुतोष बंसल, मोहन कुमार गोयल, मनीष जैन, राजीव जैन, चक्रेश जैन आदि उपस्थित रहे.