आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सेंट जोंस कॉलेज की बीए की मेरिट 100 से ज्यादा है, मेरिट सूची देखें। ( Agra News: St. Johns Degree College BA Admission Merit declare#Agra)
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2025— 26 में प्रवेश के लिए मेरिट और कट आफ जारी की गई। इंटरमीडिएट के प्राप्तांक के साथ ही एनसीसी सहित अन्य सर्टिफिकेट के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की गई। इसके साथ ही कट आफ भी जारी की गई है। सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर और क्रिश्चियन छात्रों की काउंसिलिंग आठ जुलाई को असेंबली हाल में सुबह 9. 30 बजे से होगी और अन्य वर्गों की काउंसिलिंग नौ जुलाई को सुबह 9. 30 बजे से होगी। छात्रों को अपने साथ शैक्षिक सहित अन्य प्रमाण पत्र लाने होंगे। कालेज की वेबसाइट पर मेरिट के साथ छात्रों के नाम की सूची भी अपलोड की गई है।
सामान्य वर्ग 104.80, 81
सामान्य वर्ग प्रतीक्षा सूची, 80.75, 73.20
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 81.40
क्रिश्चियन, 80, 45.20
ओबीसी, 80.80, 74.40
ओबीसी, प्रतीक्षा सूची, 74.30, 71.40
अनुसूचित जाति, 80.60, 72.50,
अनुसूचित जाति प्रतीक्षा सूची, 72.40, 71.60
अनुसूचित जनजाति वर्ग , 75