आगरालीक्स,,, आगरा में कालीन के गोदाम व फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग। ( Agra News: Fire break out in carpet ware house in sikandara Agra#Agra )
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के मोहम्मदपुर में कारोबारी कपिल मीरचंदानी की मोदी एंटरप्राइजेज कंपनी है, इसमें कालीन का गोदाम और फर्नीचर फैक्ट्री है। शुक्रवार आधी रात को फैक्ट्री से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। आग की लपटें देख स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए उनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
पांच दमकलों ने आग पर पाया काबू
आग की लपटें कुछ ही देर में बेकाबू होती गईं। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी पहुंच गए। कालीन और फर्नीचर होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी, पांच दमकलों ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं हुआ है करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।