आगरालीक्स…आगरा में श्री बांके बिहारी सत्संग समिति के भवन का हुआ उद्घाटन समारोह. आपसी सहयोग से भवन का निर्माण कराया पूरा..
आगरा महानगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) के G-339, कमला नगर आगरा स्थित नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पूर्ण विधि विधान व पूजा पद्धति के अंतर्गत पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भगवताचार्य पं. श्री सुभाषचन्द्र शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समिति के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से हवन पूजन कराया। जिसमें पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा जी एवं ओम प्रकाश शर्मा जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।आयोजन में सम्मिलित समिति के पदाधिकारी सर्व श्री अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप मित्तल और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने उद्घाटन समारोह के दौरान बताया कि समिति वर्ष 2013 से सामाजिक और धार्मिक उत्थान के कार्य करती आ रही है, किन्तु समिति का अपना भवन न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसलिए समिति के संस्थापक एवं सभी सदस्यों ने इस निमित्त अपने भवन का संकल्प लिया और उसे आपसी सहयोग से पूरा किया। साथ ही सभी सदस्यों का तन मन धन से भवन निर्माण के लिए सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराई गई।
इस दौरान आयोजन में संस्थापक लक्ष्मणदास अग्रवाल, संरक्षक रूपकिशोर बंसल, दीपेश अग्रवाल, कुसुम बंसल, उप महामंत्री डॉ. रामानुज भारद्वाज, रामप्रकाश अग्रवाल, सुमन शर्मा, बनवारी लाल अग्रवाल, राकेश सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, प्रभु दयाल सिंह, मनोज अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, विकास बंसल, अजय अग्रवाल,अशोक अग्रवाल LIC, संजीव अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, गौरव बिंदल, रामसनेही अग्रवाल (देवांश कैटर्स), मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।