गुजरातलीक्स:…वीडियो देखें गुजरात में महिसागर नदी पर बना पुल जो वडोदरा और आणंद को जोड़ता है वह टूट गया, वाहन नदी में गिरे। टीम भेजी गईं।
गुजरात में महिसागर नदी है, इस नदी पर वडोदरा और आणंद को जोड़ने के लिए पुल बना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह पुल से होकर वाहन गुजर रहे थे, इसी दौरान पुल बीच से टूट गया, दो पिलरों के बीच का पुल का गार्डर नदी में गिर गया। इसमें वाहन भी गिर गया।
पुल पर आधा लटका ट्रक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुल में कई वाहन गिर गए, पुल जिस जगह से टूटा है वहां से नदी का दूसरा किनारा दूरी पर है और पुल की उंचाई भी अधिक है। पुल में चार वाहनों के गिरो होने की जानकारी है, टीमें रेस्क्यू आपरेशन में लगी हैं और कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।