आगरालीक्स आगरा में कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से सिपाही ने छेड़छाड़ की, उनका रास्ता रोक लिया।
आगरा के फतेहाबाद में शनिवार देर शाम कोचिंग से चार छात्राएं लौट रहीं थीं, कोचिंग से निकलते ही बाइक सवार उनके पीछे लग गया। उनसे छेड़छाड़ करने लगा, चारों छात्राएं किसी तरह बाइक सवार से खुद को बचाते हुए अपने मोहल्ले की गली तक पहुंच गईं।
गली में बाइक आड़ी खड़ी की
बाइक सवार ने मोहल्ले की गली में अपनी बाइक आड़ी खड़ी कर दी, इसे देख छात्राएं रोने लगीं और दहशत में आ गईं। छात्राएं रोती हुईं अपने घर पर पहुंची और अपने पिरजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, छात्राओं के घर वालों ने गली के बाहर खड़े बाइक सवार को पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में जुटी
बाइक सवार सिपाही बताया जा रहा है और मैनपुरी में तैनात है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।