आगरालीक्स आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, 2 किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया ट्रोला। ( Agra News: Car stuck in Truck on Agra Lucknow Expressway, Four Injured#Agra)
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात हादसा हो गया, एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने आगे चल रहे ट्रोला को ओवरटेक किया। इससे कार का आगे का हिस्सा ट्रोला में फंस गया।
2 किलोमीटर तक ट्रोला में फंसी रही कार
कार का आगे का हिस्सा ट्रोला में फंस गया और ट्रोला चलता रहा ड्राइवर को भी पता नहीं चला। करीब दो किलोमीटर तक ट्रोला में कार फंसी रही, टोल प्लाजा पर ट्रोला के रुकने के बाद कार को निकाला गया। कार में चार लोग थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।