आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सावन के सोमवार पर शिव मंदिरों में अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। प्राचीन कैलाश मंदिर में कैलाश महादेव के रुद्राभिषेक के साथ भगवान शिव के 1000 नाम का जाप हवन यज्ञ के साथ किया जा रहा है। ( Agra News: Anushthan in Shiv Temple in Agra#Agra)
उत्तर भारत के प्राचीन कैलाश मंदिर में पवित्र श्रावण माह के अवसर पर दिव्य अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। पूरे महीने चलने वाले इस शिव शक्ति अनुष्ठान में बाबा भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक, शिव सहस्त्र वाचन एवं हवन यज्ञ का नियमित आयोजन होता है। प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने बताया कि महाअनुष्ठान में कैलाश महादेव के रुद्राभिषेक के साथ भगवान शिव के 1000 नाम का जा प हवन यज्ञ के साथ किया जाता है। गौरतलब है कि हजारों वर्ष प्राचीन कैलाश मंदिर में विराजमान भगवान शिव की दो शिवलिंग भगवान भोलेनाथ ने महर्षि परशुराम और उनके पिताजी महर्षि जमदग्नि को भेंट किए थे। पूरे विश्व में कैलाश महादेव मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर एक ही जलहरी में दो शिवलिंग विराजमान हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहे अनुष्ठान को विद्वान आचार्य द्वारा पूर्ण कराया जा रहा है। महंत चंद्रकांत गिरी के सानिध्य में चल रहे अनुष्ठान चल रहा है।