आगरालीक्स…आगरा में डेली वियर, पार्टी वियर के लेटेस्ट परिधानों के साथ 21 जुलाई से शुरू हो रहा ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2025. 80 से ज्यादा स्टॉल्स लगेंगी, बच्चों से लेकर युवाओं, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों तक के होंगी ड्रेसेस
सर्दियों के नए परिधानों की रेज के साथ आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2025 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2025) का आयोजन करने जा रहा है। 21-23 जुलाई तक इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों की कम्पनियां व एग्जीविटर पहुंचेंगे। फेयर में 80 से अधिक स्टॉलें लगाई जाएंगी। जहां डेली वियर से लेकर, पार्टी वियर और शीदियों के सीजन के गरम परिधानों की नई रेंज होंगी।यह जानकारी आयोजन समिति के संरक्षक डीके भसीन, अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेष खंडेलवाल, सचिव गौरव जैन ने होटल भावना क्लार्क में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में 80 से अधिक स्टॉल लगाई जा रहीं हैं, जिसमें मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, इंदौर, पंजाब, लुधियाना की प्रमुख स्टॉलें होंगी। प्रदर्शनी में इस वर्ष करोड़ों के परिधानों का व्यापार होने की सम्भावना है। खास बात यह रहेगी कि सभी परिधान लेटेस्ट फैशन के अनुरूप नई रेंज के होंगे। जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों तक के लिए बेहतर और फैशन को ध्यान में रखते हुए परिधान होंगे।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ 21 जुलाई को प्रदेश के होमगार्ड वं सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति दोपहर 3 बजे करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक डीके भसीन, अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल, सचिव गौरव जैन, सौरभ भसीन, संजय जैन, सौरभ जैन, सुशान्त जैन, दीपक पिपलानी, अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गोपाल जदवानी,मनोज चौधरी, विजय मेहता, उदित खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, रवि आसवानी, शुभम जैन, सुधांशु, राजेश मनशानी आदि उपस्थित थे।