आगरालीक्स…आगरा में युवक की हत्या उसी के पिता ने की थी….शर्मनाक, बेटे की पत्नी पर रखता था बुरी नजर..इसलिए कर दी बेटे की हत्या
आगरा के थाना जगदीशपुरा के गांव लड़ामदा में होली वाले दिन एक युवक पुष्पेंद्र चौहान की लाश घर में मिली थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार युवक की हत्या उसकी के पिता ने की थी. पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है, लेकिन हत्या की वजह जो सामने आई वो काफी शर्मसार करने वाली है. पिता की बुरी नजर बेटे की पत्नी पर थी. बेटे को जब इसका पता चला तो वह पत्नी के साथ अलग रहने वाला. होली पर पिता—पुत्र का विवाद हो गया जिसके बाद बेटे की हत्या की गई.पुलिस के अनुसार 14 मार्च को होली वाले दिन लड़ामदा में रहने वाले चरन सिंह ने पुलिस को कॉल की और कहा कि उनके बेटे पुष्पेंद्र ने सीने में गोली मारकर हत्या कर ली है. वह होली पर मिलने आया था. पुलिस जब घर पहुंची तो पिता के अलावा यहां दादी चंद्रवती थी. पुलिस ने पुष्पेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने अया कि मृतक के सीने में दो सेंटीमीटर का जख्म है और किसी धारदार हथियार के लगने से मौत हुई हे. सीने में जख्म के अंदर से कारतूस निकला जिसके बावजदू रिपोर्ट में मौत की वजह गोली नहीं बल्कि धारदार हथियार के प्रहार से होना आया. इस पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और एक के बाद एक साक्ष्य जुटाने लगी. कॉल डिटेल से भी कई जानकारी मिली.
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पिता अपनी पुत्रवधु पर बुरी नजर रखता था. बेटा झगड़ा होने पर अलग होकर मथुरा रहने लगा. होली पर पुष्पेंद्र अकेला आगरा घर आया था. पिता ने बहू को साथ नहीं लाने पर झगड़ा किया था. गुस्से में पिता ने बेटे के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.