आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव. बचाव में जुटी टीम
आगरा—हाथरस रोड स्थित उजाला कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार शाम को अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. गैस का रिसाव होने पर कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी बाहर निकल आए और गैस रिसाव को बदं करने में जुट गए. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी आ गए. अमोनिया गैस के रिसाव से लोग चपेट में न आएं इसके लिए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. कुछ ही देर में दमकल की टीम पहुंच गई.दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुटे
कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक होने की सूचना पर पहुंची दमकलकर्मियों ने मास्क लगाकर लीकेज को बंद करने के प्रयास शुरू किए. जिससे कि अमोनिया गैस के रिसाव से लोगों को परेशान न हो.टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है.