आगरालीक्स…आगरा में जमकर बरस रहा सावन…हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत…जानें आने वाले दिनों में मौसम का अपडेट
आगरा में सावन जमकर बरस रहा है. सावन महीने की शुरुआत से ही आगरा में अच्छी बारिश हो रही है. हर दिन काले बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लग रहा है. बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है. शुक्रवार को तो मानो आगरा में आसमान से सावन ही बरस रहा हो. सुबह से ही काले घने बादलों और तेज हवाओं के बीच रिमझिम फुहारें लोगों के तन और मन को भिगोती रहीं. दोपहर बाद तक यही स्थिति रही. इसके बाद बूंदाबांदी थमी लेकिन मौसम सुहाना बना हुआ है. हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली है.मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश का यह क्रम अभी जारी रह सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 18/07/25) 28.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/07/25) 25.4
Departure from Normal(oC) -2.4