आगरालीक्स…आगरा में दो बच्चों के बीच झगड़े में एक की मौत. पुलिस जांच में जुटी
आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव कुतकपुर गोला में दो बच्चों की लड़ाई में एक बच्चे की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है.जानकारी के अनुसार गांव कुतकपुर गोला में रामदत्त रहते हैं. इनके घर में मक्का छीलने का कार्य चल रहा था. यहां मौजूद दो बच्चों 10 साल और 15 साल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और मारपीट होने लगी. इस दौरान 15 साल के बच्चे ने दूसरे बच्चे के नाजुक जगह पर लात मार दी जिससे बाल की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जांच की जा रही है.