आगरालीक्स…Agra News: आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम के आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट के रेट निर्धारित हो गए हैं, जानें रेट, एडीए बोर्ड की बैठक में टाउनशिप के रेट पर मुहर लगते ही लांचिंग की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। ( Agra News: New Township Atalpuram Plot rate decided, Know Here#Agra)
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई के पास 138 हेक्टेयर में नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है। पहले चरण में तीन सेक्टर में 600 से अधिक प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 अगस्त को अटलपुरम को लांच करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट के रेट निर्धारित करने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने रेट निर्धारित कर दिए हैं।
29 हजार से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक रेट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवासीय प्लॉट के रेट 29 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किए गए हैं। वहीं, व्यावसायिक प्लॉट के रेट 58 से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किए गए हैं। कमेटी द्वारा निर्धारित किए गए रेटों को एडीए बोर्ड की प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा, इसमें रेट पर मुहर लगाई जाएगी।
जनसुविधा और ग्रुप हाउसिंग में डेढ़ गुना होंगे रेट
जिन सेक्टर में जन सुविधाएं विकसित हो जाएंगी वहां के प्लॉट के रेट डेढ़ गुना अधिक होंगे। आवासीय प्लॉट के रेट 29 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हैं लेकिन जन सुविधाएं विकसित वाले आवासीय प्लॉट के रेट 45 हजार रुपये वर्ग मीटर होंगे। इसी तरह से ग्रुप हाउसिंग के रेट भी 45 हजार रुपये वर्ग मीटर के आस पास होंगे।
ये हैं रेट
आवासीय प्लॉट 29 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
जनसुविधाओं युक्त आवासीय प्लॉट 45 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
ग्रुप हाउसिलिंग के लिए रेट 45 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
व्यावसायिक प्लॉट 58 से 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
लॉटरी से होगा आवंटन
अटलपुरम में प्लॉट खरीदने के लिए जुलाई अगस्त में प्रक्रिया शुरू हो सकती है इसके लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। प्लॉट का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। इसके लिए ब्राशर तैयार कराया जा रहा है।