आगरालीक्स…आगरा में लगा विंटर कलेक्शन फेयर. फैशन के साथ भारतीय कला और संस्कृति के बिखरे रंग, बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों के लेटेस्ट फैशन की रही धूम. 100 से अधिक व्यापारी पहुंचे
फैशन की दुनिया में हॉफ स्लीव के साथ पाकेट वाला मोदी कुर्ता ब्रांड बन गया है। हर महीने हजारों पीस की डिमांड है। मोदी कोटी भी कई वर्षों से परिधानों की सूची में प्राथमिकता के साथ स्थान बनाए हुए हैं। पसंद करने वालों में वयस्क लोगों की संख्या अधिक है, जिसमें प्रमुखता से सफेद रंग के अलावा अन्य रंग के मोदी कुर्ते पसंद किए जा रहे हैं। नए परिधानों की रेज के साथ आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा कैलाश पुरी रोड स्थित होटल भावना क्लार्क में आयोजित तीन दिवसीय दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2025 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2025) का। जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए परिधानों के नए रंग और रेंज बिखरी थी। फैशन के नए रंगों के साथ भारतीय कला और संस्कृति भी नजर आ रही थी।फेयर का शुभारम्भ प्रदेश के होमगार्ड व सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने विध्न विनाशक श्रीगणपति के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फेयर का अवलोकन कर आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगरा में व्यापार बढ़ाने का अच्छा माध्यम है यह फेयर। व्यापारियों की सरकार से जो अपेक्षाएं हैं उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और पूरा करने का प्रयास भी किया जाएगा। आयोजन समिति के सुनील जैन, शैलेष खंडेलवाल, गौरव जैन, डीके भसीन ने कहा कि आगामी सीजन में किस तरह के रंग और डिजायन चलेंगे, इसका लाभ व्यापारियों (रीटेल) को फेयर के माध्यम से मिलेगा। फेयर प्रतिवर्ष नए आयामों के साथ सफलता की सीढ़िया चढ़ रहा है। प्रदर्शनी में 60 स्टॉल लगाई गईं हैं।
फेयर का समापन 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक डीके भसीन, अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल, सचिव गौरव जैन, सौरभ भसीन, संजय जैन, सौरभ जैन, सुशान्त जैन, दीपक पिपलानी, अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गोपाल जदवानी,मनोज चौधरी, विजय मेहता, उदित खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, रवि आसवानी, शुभम जैन, सुधांशु, राजेश मनशानी आदि उपस्थित थे।
पहले दिन 100 से अधिक व्यापारियों ने किया विजिटआगरा। तीन दिवसीय दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2025 में देश के विभिन्न शहरों (आगरा, बैंगलोर, पंजाब, दिल्ली, इंदौर, जबलपुर, लुधियाना, मुम्बई, कलकत्ता, गुजरात) के मैन्यूफैक्चरर द्वारा 60 स्टॉलें लगाई गईं। पहले दिन आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, ग्वालियर, मथुरा, धौलपुर, एटा सहित लगभग 100 से अधिक व्यापारियों ने आर्डर बुक किए। आयोजकों का अनुमान है कि तीन दिन में प्रदर्शनी में करोड़ का व्यापार होने की सम्भावना है।