आगरालीक्स…जरूरी जानकारी, आगरा में चार दिन तक बंद रहेगा ट्रांसपोर्ट नगर को जाने वाला रेलवे फाटक. रेलवे ने गेट बंद होने की दी जानकारी
आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाला रेलवे फाटक चार दिन के लिए बंद किया जाएगा. इसकी जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है. रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार आगरा-मथुरा रेल खंड के मध्य स्थित समपार संख्या 501 (कि०मी० 1348/34-36) बिल्लौचपुरा पर मशीन द्वारा ट्रैक मरम्मत और गेट के ओवरहॉलिंग का कार्य 22 जुलाई से 25 जुलाई तक किया जाना है. यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है. यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है.चार दिन के लिए फाटक रहेगा बंद
अनुरक्षण कार्य के कारण 22 जुलाई को सुबह 8 बजे से 25 जुलाई को रात 12 बजे तक गेट बंद रहेगा. गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग मदिया कटरा पुल एवं गुरुद्वारा, गुरु का ताल पुल से गुजारने की व्यवस्था की गयी है.