आगरालीक्स…आगरा में 121 साल पहले बना बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन को किया जा रहा विकसित. स्टेशन का दूसरा एंट्री गेट बनना हुआ शुरू. कई एक्सप्रेस गाड़ियों का होगा स्टॉपेज…आईएसबीटी से होगा नजदीक
बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन को सन् 1904 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बॉम्बे रेलवे स्टेशन एवं दक्षिण भारत को जोडने वाली मुख्य रेलवे मार्ग पर बनाया गया था। आज के समय में बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, क्योंकि यह स्टेशन आगरा शहर के मध्य में स्थित है। यह स्टेशन आगरा अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल एवं शहर का मुख्य राजमार्ग संख्या-19 जो नई दिल्ली को कोलकाता से जोड़ता है इससे मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है। व्यापारिक केंद्र संजय प्लेस इस स्टेशन से लगभग 2.00 किमी दूर पर है। एमजी रोड़ जो आगरा की जीवन रेखा है. इस स्टेशन से केवल 2.0 किमी दूर पर है। आगरा के विकास और इसके चारों ओर विस्तार के कारण, शास्त्रीपुरम तथा कथित नया आगरा इस स्टेशन से सीधे जुड़ा हुआ है तथा शहर के प्रमुख भाग भी इसके आस-पास ही स्थित है। तथा निकट भविष्य मे आगरा शहर की जनता के लिये यह बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इसी के मददेनजर रखते हुऐ भारतीय रेलवे के द्वारा बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है जिसमें बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण व विस्तारीकरण तथा द्वितीय प्रवेश द्वार एवं द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ स्टेशन भवन एवं ट्रैनिंग स्कूल इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग से बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक रोड़ का निर्माण भी किया जायेगा।मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के द्वारा बताया गया की बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य प्रारंभकर दिया गया है जिसे लगभग 01 वर्ष के अंदर पूर्ण करने का लक्षय है। वर्तमान में कई ट्रेनों का टहराव बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर किया गया है एवं आगे भी अन्य ट्रैनों का टहराव करना भी प्रस्तावित है जिससे की बिल्लोचपुरा स्टेशन को एक सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सके एवं जिससे निकट भविष्य में बढ़ने वाली यातायात का समुचित प्रकार से प्रबंधन किया जा सके। बिल्लोचपुरा स्टेशन के विकास का आगरा शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।