मथुरालीक्स…बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध कर रहे गोस्वामियों का ऐलान. बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट खत्म…चाहे सत्ताधारी दल हो या फिर अधिकारी
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है. मंदिर के सेवायतों के साथ ही गोस्वामी समाज लगातार कॉरिडोर पर सरकार को घेर रही है और इसका जमकर विरोध कर रही है. एक दिन पहले ऊर्जा मंत्री का भी मंदिर में विरोध किया गया. उन्हें दर्शन से रोकने के लिए प्रयास किए गए और दर्शन के बाद न तो पटुका पहनाया गया और न ही प्रसादी दी गई. अब गोस्वामी समाज ने ऐलान कर दिया है कि मंदिर में अब वीआईपी ट्रीटमेंट खत्म. न तो सताधरीदल का कोई नेता और न ही किसी अधिकारी को वीआईपी सुविधाएं दी जाएंगी. न उनका स्वागत किया जाएगा और न पटुका पहनाएंगे और न ही प्रसादी देंगे. पुलिस के व्यवहार से आक्रोशशनिवार को ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री एके शर्मा श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे. मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा हुआ था. महिलाएं उनहें ज्ञापन देना चाहती थीं लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मंदिर में आते ही उनके साथ धक्का मुक्की कर दी और उने हाथ में लगी विरोध की स्लोगन पट्टी को छीन लिया. इससे माहौल् और गर्माता चला गया. इस घटना से गुस्साए गोस्वामीजनों ने ऐलान किया है कि अब किसी भी सत्ताधारी नेता और स्थानीय अधिकारी का मंदिर में स्वागत नहीं किया जाएगा और न ही माला पटुका नहीं पहनाएंगे.