मथुरालीक्स…मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर हुआ ‘बेटी’ का जन्म. ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा. सूचना पर पहुंची महिला कांस्टेबल, डॉक्टर ने प्लेटर्फा पर ही कराई सुरक्षित डिलीवरी
मथुरा जंक्शन स्टेशन पर एक गर्भवती महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हुई। महिला यात्री बुधन कुमारी पत्नी रानी कुमार निवासी रतनपुरा बिचोली वैशाली बिहार है. उक्त महिला उदयपुर से हाजीपुर जा रही थीं. उप स्टेशन प्रबंधक/ वाणिज्य ने सूचना दिया की मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 08 पर एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है. सूचना के अनुपालन में महिला कांस्टेबल राधा देवी, उप स्टेशन प्रबंधक/ वाणिज्य सतीश कुमार व रेलवे डॉक्टर ऋषभ द्वारा तत्परता से अटेंड किया गया.बेटी को दिया जन्म
डॉक्टर द्वारा मथुरा जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई. महिला ने एक स्वस्थ कन्या शिशु को जन्म दिया. डिलीवरी उपरांत महिला को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया. महिला के पति ने रेलवे की तत्परता, मानवीयता और सहयोग हेतु समस्त स्टाफ को हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया. इस घटना ने भारतीय रेलवे के "सेवा ही संकल्प" के भाव को एक बार फिर साकार किया है.