आगरालीक्स…आगरा जीआरपी ने पकड़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर सादिक हुसैन उर्फ कालिया. कैंट सहित पांच थानेां में मुकदमे..लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट में है वांछित
आगरा जीआरपी ने बुधवार को 25 हजार के इनामी सादिक हुसैन उर्फ कालिया को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है. सादिक हुसैन फरार चल रहा था और इसकी तलाश की जा रही थी. सादिक पर लूट,चोरी, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई संगीन आरोप में वांछित है. इस पर 25 हजार का इनाम था. जीआरपी ने खेरिया पुल के नीचे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से इसे अरेस्ट किया है.सादिक हुसैन फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ स्थित अजमेरी गेट का रहने वाला है और इसी साल 5 मई से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह जीआरपी दबिश दे रही थी लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा था. इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.