फिरोजाबादलीक्स…20 साल के प्रेमी ने किया सुसाइड, 16 साल की प्रेमिका ने भी दी जान. मौत से पहले एक दूसरे से बात की, स्टेटस लगाया…प्रेमी की एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी 9 माह की प्रेग्नेंट
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में प्रेमी—प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया है. दोनों ने मौत से पहले एक दूसरे से बात भी की. प्रेमिका ने स्टेटस भी डाला जिसमें वह रो रही थी और लिखा कि जवानी से पहले जनाजा उठेगा. वहीं प्रेमी युवक शादीशुदा था और उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी. उसकी पत्नी 9 माह की प्रेग्नेंट है. वहीं प्रेमिका नाबालिग थी. दोनों की मौत से कोहराम मच गया है. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.घटना जसराना के अकबरपुर कुतकपुर गांव की है. यहां रहने वाले 20 साल का युवक और 16 साल की लड़की के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे. दोनेां के घर गांव की एक ही गली में 100 मीटर की दूरी पर थे. दोनों एक ही जाति के भी बताए गए हैं. युवक की शादी एक साल पहले मैनपुरी की रहने वाली युवती से हुई थी. उसके पास गांव में जमीन है जिस पर वह खेती करता था. घर में पत्नी के अलावा मां कलावती देवी और छोटा भाई कुलदीप साथ रहता था. पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है.
मरने से पहले किया वीडियो कॉलपुलिस के अनुसार युवक और नाबालिग लड़की के बीच किसी बात को लेकर बुधवार रात को झगड़ा हुआ था. इसके बाद युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकाल. गुरवुार सुबह भी पुरानी बातों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. सुबह करीब 12 बजे लड़की अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने जा रही थी तभी रासते में युवक ने उसे वीडियो कॉल की और कहा कि वह मरने जा रहा है. इस पर प्रेमिका भागते हुए उसके घर पहुंची तो आकाश का शव लटका मिला. प्रेमिका रोते हुए घर लौट आई और 5 मिनट बाद उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
पत्नी 9 माह की प्रेग्नेंट
जानकारी के अनुसार दोनों के प्रेम संबंधों का पता युवक की पत्नी को चल गया था. दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. इस समय वह अपने मायके में थी और नौ महीने की प्रेग्नेंट थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों में कोहराम मच गया है.
वहीं लड़की ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर तीन स्टेटस शेयर किए. पहले स्टेटस में वह रोते हुए बोलती है कि जवानी में जनाजा उठवाउंगा..दूसरे स्टेटस में कह री है कि जब रोज चारेां तरफ से टेंशन मिले और घर भी घर जैसा न लगे तो समझ जाना कि वह इंसान कुछ दिन का मेहमान है. तीसरे स्टेटस में उसने एक जलती हुई चिता का फोटो शेयर किया और लिखा कि दम घुट रहा है इस जिंदगी से.