आगरालीक्स…आगरा में दुकान के गल्ले से युवक ने पार किए 50 हजार रुपये. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात. पुलिस कर रही तलाश
आगरा के एत्मादपुर, बरहन रोड पर एक किनारा दुकान से युवक ने गल्ले से 50 हजार रुपये पार कर दिए. युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और मौका पाते ही दुकान के गल्ले में हाथ डालकर नकदी चुरा ले गया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. किराना व्यापारी ने थाना एत्मादपुर में शिकायत दर्ज कराई है.दुकानदार के अनुसार गुरुवार को दो युवक स्कूटी से उसकी दुकान पर आए. इसमें एक युवक ग्राहक बनकर आया और हार्पिक खरीदने के बाद और सामान दिखाने को कहने लगा. जैसे ही दुकानदार सामान लेने अंदर गए तभी युवक ने मौका पाते ही गल्ले से करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए. इसके बाद वह वहां से फरार हो गया. जब दुकानदार अंदर से सामान लेकर बाहर आया और गल्ले की अस्त—व्यस्त हालत में देखकर उसको शक हुआ. सीसीटीवी में आरोपी युवक की हरकत दिखाई दे रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने का काम चल रहा है.