मथुरालीक्स…उफ, शादी के 20 दिन बाद ही युवक की मौत. एक्सीडेंट में हुआ था घायल
आगरा मंडल के मथुरा से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. शादी के 20 दिन बाद ही युवक की मौत हो गई. युवक एक्सीडेंट में घायल हुआ था. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. नई—नवेली दुल्हन का भी रो—रोकर बुरा हाल है.मथुरा का रहने वाला युवक मथुरादास की शादी 4 जुलाई को थाना छाता के नौगांव की रहने वाली आरती के साथ हुई थी. 14 जुलाई को मथुरा दास अपनी नई नवेली पतनी को ससुराल छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहा था. तभी थाना हाइवे के मंडी चौराहे के पास एक टेंपो ने इसकी बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमें युवक घायल हो गया था. निजी अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा था लेकिन 24 जुलाई को युवक की मौत हो गई.