आगरालीक्स…आगरा के युवक की दर्दनाक मौत, चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहा था, खंभे से सिर टकराया, मौके पर ही मौत
आगरा के फतेहाबाद में रहने वाले युवक की नागपुर में दर्दनाक मौत हुई. युवक चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहा था. इसके लिए जैसे ही उसने चलती तेज रफ्तार ट्रेन से सिर बाहर निकाला तभी खंभे से टकरा गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.मृतक युवक का नाम 22 वर्षीय अभिषेक है जो कि फतेहाबाद के सारंगपुर गांव का रहने वाला था. परिजनों के अनुसार अभिषेक चार सालों से नागपुर में हलवाई का काम कर रहा था. बुधवार को वह काम के सिसिले में नागपुर से 20 किमी दूर थाना कलमेश्वर जा रहा था. इसी दौरान कार्टन रोड के पास ट्रेन में सफर करते हुए मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगा और ये हादसा हो गया. आरपीएफ को अभिषेक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया. वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था.