आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में 10 साल की मासूम के ऊपर गिरा स्कूल का लोहे का गेट. दीवार का पिलर भी संग गिरा…बच्ची की मौत
आगरा में दर्दनाक खबर सामने आई है. पिनाहट के पिढौरा थाना क्षेत्र के गांव पोखर गगनकी में प्राथमिक स्कूल की दीवार और गेट गिर गया. इसके नीचे दबकर 8 साल की मासूम बच्ची की मौत की सूचना है जबकि दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा है तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक बच्ची का नाम 10 साल की चांदनी है. वह कक्षा 5 में पढ़ती थी. पिता केशव वर्मा किसान हैं. घटना गुरुवार शाम चार बजे हुई. चांदनी अन्य बच्चों के साथ स्कूल के बाहर खेल रही थी. सभी बच्चे स्कूल के गेट के पास खड़े हुए थे कि तभी गेट पर खड़ी होकर चांदनी झूला झूलने लगी. तभी अचानक गेट पिलर सहित जमीन पर गिर गया जिसके नीचे चांदनी दब गई. चीखपुकार के बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला और उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गा है.