आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सावन के तीसरे सोमवार पर अवकाश रहेगा, रविवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। आज और कल कर लें अपने काम। देखें रूट डायवर्जन ( Agra News: Route diversion for Shree Kailash Mandir Temple Mela on 28th July 2025#Agra)
शहर के अंदर डायवर्जन
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार पर 28 जुलाई का प्राचीन श्री कैलाश मंदिर का मेला लगेगा, इसके लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही रविवार शाम से ही रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा और सोमवार रात तक रूट डायवर्जन रहेगा। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
- सिकन्दरा मण्डी के ऊपर एनएच-19 से सिकन्दरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा। यह समस्त वाहन सर्विस रोड से होकर मण्डी अण्डर पास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- एनएच-19 कैलाश मोड से कैलाश मन्दिर तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
- सिकन्दरा मण्डी के नीचे सर्विस रोड से भी समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकन्दरा चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा।
- कारगिल पैट्रोल पम्प की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा।
- एनएच-19 गुरूद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा ।
- भावना स्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन ओवर ब्रिज होते हुये गुरूद्वारा की तरफ नहीं जायेगा।
- के. के. नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एन. एच.-19 पर नहीं आयेगा ।
शिव मंदिरों की तरफ नहीं जाएंगे चार पहिया वाहन
वहीं, सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के शिव मंदिरों की तरफ सुबह चार बजे से कोई भी चार पहिया वाहन रात तक नहीं जाएगा।
जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक चार पहिया व बडा वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबन्धित रहेगा।
जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक वायु विहार से किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन वायु विहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आयेगा।
जलाभिषेक पूजा/अर्चना कार्यक्रम तक भारी वाहन / रोडवेज की बसों एनएच-19 से वाटर वार्क्स चौराहा पर नहीं आयेंगी ।
जलाभिषेक/पूजा अर्चना कार्यक्रम तक समस्त प्रकार के चार पहिया/दोपहिया वाहनों को क्लब चौराहा से माल रोड से विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे ।
जलाभिषेक/पूजा अर्चना कार्यक्रम तक एकता चौकी से राज राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया /दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
जलाभिषेक/पूजा अर्चना कार्यक्रम तक राजपुर चुगीं चौराहा से राज राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया /दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
1- दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से) जनपद मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जायेगा ।
2- जनपद हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा सादाबाद से मथुरा की ओर भेजा जायेगा।
1.जनपद फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- जनपद मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले समस्त वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खन्दौली होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- जयपुर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से मुड़ीचौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
- फतेहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा जाने वाले भारी वाहन तोरा चौकी से एकता चौकी से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर चौराहा से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
- शमशाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर (दिगनेर से रोहता के मध्य का ट्रैफिक रोक रोककर निकाला जायेगा) से ग्राम बाद से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
15.शमशाबाद से जयपुर / मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर (दिगनेर से रोहता के मध्य का ट्रैफिक रोक रोककर निकाला जायेगा) से ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे । - रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन0एच0-19, रूनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खन्दौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा ।