आगरालीक्स…आगरा के SNJ GRAND में मनाया हरियाली तीज उत्सव (Video). श्वेता दुआ चुनी गईं हरियाली तीज क्वीन तो मेहंदी में रेनू गुप्ता और गेम्स में प्रियंका कालरा ने मारी बाजी. डांस में प्रियंका सेंगर प्रथम
रविवार को हरियाली तीज तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह होटल SNJ GRAND फतेहाबाद रोड आगरा में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की संयोजक उपासना गुप्ता के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ओपन वॉइस में हरियाली तीज क्वीन श्वेता दुआ चुनी गई. गेम्स के अंदर प्रियंका कालरा ने बाजी मारी. मेहंदी प्रतियोगिता में रेनू गुप्ता ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. डांस कंपटीशन में प्रियंका सेंगर ने बाजी मारी.मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही मधु वाधवा एवं श्वेता मांगलिक रूपम एवं निधि खालसा शहर की तमाम सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली के साथ शहर के तमाम महिला संगठन एवं सभी आए हुए आवंटन तक एवं सहपाठियों को वृक्ष गिफ्ट के रूप में दिए गए. पर्यावरण का भी संकल्प लिया गया कि हर घर में हर व्यक्ति के द्वारा कम से कम एक पेड़ अपने परिवार के नाम से जरूर लगाए.एंकरिंग और समायोजन उपासना गुप्ता के द्वारा किया गया.