Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Atalpuram Township Agra: Residential and Commercial plots rate declare by ADA…#agranews
बिगलीक्स

Atalpuram Township Agra: Residential and Commercial plots rate declare by ADA…#agranews

1k

आगरालीक्स…आगरा में अटलपुरम टाउ​नशिप में 100 वर्ग मीटर का प्लॉट 29500 प्रति वर्ग मीटर में मिलेगा. ईडब्ल्यूएस, एमआईजी, ग्रुप हाउसिंग, कॉ​मर्शियल प्लॉट के रेट भी जानें..

आगरा के ग्वालियर हाइवे के ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में बनी आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप अटलपुरम की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में प्लॉट के रेट घोषित किए गए. मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई एडीए की बैठक में अटलपुरम टाउनशिप हेतु दर निर्धारण के संबंध में प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा गया. प्राधिकरण द्वारा आवासीय दर 29500 प्रति वर्ग मीटर, ग्रुप हाउसिंग भूखण्डों हेतु आवासीय दर का डेढ़ गुना, व्यवसायिक भूखण्डों हेतु आवासीय दर का दोगुना और सार्वजनिक एवं अर्धसार्वजनिक सुविधा वाले भूखण्डों का आवासीय दर के अनुसार ही निर्धारित किया गया उक्त योजना में होने वाले कुल व्यय एवं वित्तीय लाभ की समीक्षा कर, विस्तृत चर्चा उपरान्त इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी.

तीन सेक्टरों के 697 प्लॉटों का होगा आवंटन
अटलपुरम के पहले चरण में तीन सेक्टरों में 697 ईडब्ल्यूएस, एचआईजी और एमआईजी प्लाटों का आवंटन किया जाएगा. आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एडीए के जनहित पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा. इसका शुल्क 1100 रुपये दिया गया है, शुल्क जमा करने पर ब्रोशर भी अपलोड कर सकेंगे.

ये हैं रेट
आवासीय प्लॉट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर, 100 वर्ग मीटर का प्लॉट 2950000 रुपये
ग्रुप हाउसिलिंग के लिए रेट 44250 रुपये प्रति वर्ग मीटर, 100 वर्ग मीटर का प्लॉट 4425000 रुपये
व्यावसायिक प्लॉट 59000 रुपये प्रति वर्ग मीटर,100 वर्ग मीटर का प्लॉट 5900000 रुपये

जमानत राशि 10 प्र​तिशत तक, लॉटरी से आवंटन
अटलपुरम अगस्त में लांच की जाएगी इसके साथ ही प्लाटों की बिक्री शुरू हो जाएगी. आवेदन शुल्क के साथ ही सामान्य श्रेणी के आवेदकों को प्लॉट की कीमत की 10 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और 50 साल से अधिक उम्र के सरकारी कर्मचारी शामिल हैं उन्हें 5 प्रतिशत जमानत राशि जमा करनी होगी. लॉटरी से प्लॉट का आवंदन किया जाएगा, लॉटरी में नाम न आने पर जमान​त राशि वापस कर दी जाएगी. एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, अटलपुरम को लांच करने की तैयारी चल रही हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!