आगरालीक्स…आगरा में झमाझम बारिश के बाद भी उमस बरकरार. हवाएं न चलने से महसूस हो रही गर्मी. जानिए बारिश के और क्या हैं आसार
आगरा में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई. बारिश कुछ देर ही हुई लेकिन इससे पूरा शहर जलमग्न हो गया. उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे पर बारिश खुशी बनकर आई, लेकिन बारिश बंद होने के बाद फिर से उमसभरा वातावरण हो गया. इसका कारण हवाओं का न चलना है. हालांकि तापमान जरूर कम हुआ है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के लगातार आसार हैं. काले घने बादलों का डेरा अभी भी लगा हुआ हे.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 28/07/25) 36.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/07/25) 28.3
Departure from Normal(oC) 1.8