मैनपुरीलीक्स…सोते समय मां और दो साल की बेटी को सांप ने काटा, दोनेां की मौत. आगरा मंडल के मैनपुरी से दुखद खबर
आगरा मंडल के मैनपुरी से दर्दनाक और दुखभरी खबर सामने आई है.मैनपुरी के बरनाहल के मुहल्ला जाटवान में सोते समय मां और उसकी दो साल की बेटी को सांप ने डस लिया. हादसे में दोनों की मौत हो गई. परिवार में कोहराम मच गया है.मुहल्ला जाटवान में रहने वाली आश्मा बेगम अपनी दो साल की बेटी के साथ बिस्तर पर सो रही थीं. रात को किसी समय उनके बिस्तर में सांप घुस आया और दोनों को सोते समय ही सांप ने डस लिया. सांप के डसते ही मां और बेटी की चीख निकल गई. शोर सुनकर पविार के अन्य लोग आए और दोनों को तुरंत सैफई लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गई. दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.