आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट में 20 साल के युवक की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी कर न्यूरोसर्जन डॉ. उदभव बंसल ने बचाई जान. सीयूएसए मशीन से पहली बार आगरा में हुई ब्रेन ट्यूमर सर्जरी
आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में पहली बार सीयूएसए मशीन से ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई है. आगरा में इस मशीन के द्वारा यह पहली सर्जरी है जिसका उपयोग शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में 20 साल के युवक की जान बचाकर किया गया है.
20 वर्षीय युवक, जिसकी 10 साल पहले ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी हो चुकी थी. इस बार फिर उसे हाई-ग्रेड ब्रेन ट्यूमर होने पर शांतिवेद अस्पताल लाया गया. चुनौतीपूर्ण मामला — लेकिन तकनीक और अनुभव ने किया कमाल. मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया अत्याधुनिक CUSA मशीन और ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप के द्वारा. डॉ. उदभव बंसल ने इस जटिल सर्जरी को कुशलता से अंजाम दिया.
ऑपरेशन की खासियत:
ट्यूमर हटाया गया बिना आसपास के मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाए
CUSA मशीन से ऑपरेशन का समय कम हुआ
मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है, अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वर्तमान में उसकी रेडियोथेरेपी प्रक्रिया चल रही है. यह सर्जरी आगरा में पहली बार CUSA मशीन द्वारा की गई — और यह जीवनरक्षक साबित हुई.