आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश के बीच डॉक्टरों ने सड़क हादसों से लोगों की जान बचाने के लिए जागरूक किया। ( Agra News: AOS awareness rally on Bone & Joint week#Agra)
रविवार से आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा बोन एंड जॉइंट वीक 3 से 10 अगस्त तक होने वाले सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत हुई। रैली का शुभारंभ आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने संयुक्त रूप से किया। रैली वाटरवर्क्स अग्रवन से प्रारंभ होकर संजय पैलेस स्थित शॉप स्क्वायर मॉल पर हुई संपन्न। इस दौरान विभिन्न प्रकार के जागरूकता पूर्ण कार्यक्रमों आयोजित किए जा रहे हैं। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट का हमेशा उपयोग करना चाहिए। रैली में चिकित्सक जागरूकता पूर्ण संदेश देने वाली तख्तियां लेकर आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में मिलने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. संजय धवन, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. राकेश मोहनिया,डॉ. योगेश बिंदल, डॉ. विनीत पाठक, डॉ. विवेक मित्तल, डॉ.देव रंजन अग्रवाल मौजूद रहे।

इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ डिवाइन से डॉ. आमोद शंकर, डॉ.मुकेश चौहान, चंद्र प्रकाश गुप्ता, समक्ष जैन, हेल्प आगरा से महामंत्री गौतम सेठ, क्लीनिकल पैथोलॉजी से अंशु अग्रवाल, अजंता फार्मा से विमल कुमार के साथ नारायण चौधरी व राजकुमार मौजूद रहे।
4 अगस्त को एल्डरली क्लीनिक का होगा शुभारंभ
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने बताया कि 4 अगस्त को ओल्ड इज गोल्ड केयर फॉर एल्डरली के तहत निशुल्क एल्डरली क्लीनिक का शुभारंभ खंदारी स्थित ओम मेडिकल कॉम्पलैक्स में सुबह 10 बजे किया जाएगा। क्लीनिक का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव करेंगे। इसके साथ डॉ. अतुल अग्रवाल क्लीनिक (अपोजिट डिस्ट्रीक जेल), गोयल सिटी हॉस्पीटल रामबाग, सार्थक हॉस्पीटल कमला नगर, चन्द्रा हॉस्पीटल बाग फरजाना, सरन आश्रम हॉस्पीटल, दयालबाग, ईश्वरी देवी हॉस्पीटल, राजपुर चुंगी एवं लीलावती हॉस्पीटल, आवास विकास पर भी एल्डरली क्लीनिक की शुरुआत होगी