आगरालीक्स…आगरा में फ्रेंडशिप डे पर दो दोस्त वाटर वर्क्स के पास यमुना में नहाने के लिए गए. एक की डूबकर मौत..उफान पर है यमुना
आगरा में फ्रेंडशिप डे पर दो दोस्त यमुना में नहाने के लिए गए लेकिन इनमें से एक दोस्त की डूबने से मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने नदी में से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक युवक नगला पदी का रहने वाला अनिकेत है.रविवार दोपहर नगला पदी के रहने वाले दो दोस्त वाटर वर्क्स के पास यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे. इस समय यमुना नदी उफान पर है. दोनों युवक नदी में उतर गए लेकिन तभी तेज बहाव में फंसकर दोनों डूबने लगे. इनमें से एक तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया लेकिन दूसरा दोस्त गहराई में बह गया. बाहर निकले दोस्त ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को नदी में उतारा. कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने अनिकेत का शव यमुना से बरामद किया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधन अनिकेत की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है. उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है.