Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Police commissionerate on alert regarding CM’s security in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Police commissionerate on alert regarding CM’s security in Agra…#agranews

469

आगरालीक्स…आगरा में सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट. पुलिस अधिकारियों को मिले आवश्यक दिशा निर्देश…5 अगस्त को सीएम योगी का ये है पूरा कार्यक्रम

मंगलवार 5 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं. इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पुलिस तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. सीएम योगी आगरा में करीब सवा तीन घंटे रहेंगे और इस दौरान वे एडीए की अटलपुरम टाउनशिप की लांचिंग करेंगे. इधर पुलिस कमिश्नरेट पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गया है. सीएम योगी के आगमन को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा समस्त पुलिस उपायुक्तों, समस्त अपर पुलिस उपायुक्तों, समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों, समस्त थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाये जाने हेतु ब्रीफिंग की गई. ब्रीफिंग के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सीएम योगी अलीगढ़ से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे.
यहां से कार द्वारा दो बजकर 10 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे.
सीएम का यहां पर आधा घंटा आरक्षित रहेगा.
इसके बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से तीन बजकर 40 मिनट तक सीएम योगी आगरा में एडीए की अटलपुरम टाउनशिप की लांचिंग करेंगे। इसके साथ ही फिरोजाबाद के प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवंटन पत्र का वितरण करेंगे. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जनसभा करेंगे।
यहां से सीएम योगी दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां शाम पांच बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 5 बजकर 20 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!