आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सीएम योगी दो घंटे रहेंगे, कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, चंबल क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे, पंचायत चुनाव से पहले सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। (Agra News: CM Yogi Today Visit Agra#Agra)
सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को दोपहर 12.55 बजे आगरा पहुंच जाएंगा और करीब दो घंटे रहेंगे। पहले उनके द्वारा सर्किट हाउस में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही कई योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करना था लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
चंबल क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे
सीएम योगी मंगलवार को अलीगढ़ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, वहां से आगरा आते समय बाह क्षेत्र में चंबल में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.55 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच जाएंगे यहां मंडल के सांसद, विधायक और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पंचायत चुनाव भी आने वाले हैं ऐसे में यह बैठक अहम मानी जा रही है।