Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Plot Booking in Atalpuram start from 8th August, Full detail#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Plot Booking in Atalpuram start from 8th August, Full detail#Agra

418

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एडीए की नई टाउनशिप अटलपुरम में आठ अगस्त से बुकिंग, प्लाट आवंटित होने पर पांच साल में मिलेगा कब्जा, जानें पूरी प्रक्रिया और रेट। ( Agra News: Plot Booking in Atalpuram start from 8th August, Full detail#Agra)
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर ककुआ भांडई के पास 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही एडीए की नई टाउनशिप अटलपुरम का सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शुभारंभ कर लिया। अटलपुरम में 10 हजार परिवारों (लगभग जनसंख्या 50,000) को आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेगा। अटलपुरम् टाउनशिप के अन्तर्गत 1430 आवासीय भूखण्ड, 18 ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड एवं 96 अनावासीय भूखण्ड -व्यवसायिक भूखण्ड, स्वास्थ्य केन्द्र, शैक्षणिक सुविधा. सामुदायिक सुविधायें, बैंक्वेट हॉल, होटल, डाकघर, बैंक सुविधा हेतु नियोजित किये गये हैं। अटलपुरम् टाउनशिप में योजना निवासियों के साथ-साथ आगरा परिक्षेत्र के निवासियों हेतु एक विश्व स्तरीय कन्वेन्शन सेन्टर के निर्माण हेतु आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 12.45411 एकड़ (5.04 हैक्टेयर) भूमि किया जाएगा।


5 साल बाद और विकास कार्य पूरे होने पर मिलेगा कब्जा
अटलपुरम को 11 सेक्टर में विकसित किया जा रहा है इसमें से तीन सेक्टर में पहले चरण में प्लाट आवंटन किया जाएगा। अभी ए ब्लॉक के 322 प्लाट का आवंटन होगा इसके लिए आठ अगस्त से बुकिंग शुरू हो जाएगी। प्लाट आवंटन होने के 5 साल बाद या विकास कार्य पूरे होने जो भी पहले होगा, कब्जा दिया जाएगा। इस तरह 2030 तक कब्जा मिलेगा।
आनलाइन आवेदन, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए आय प्रमाण पत्र
अटलपुरम के लांच होने के बाद पहले चरण में पहले सेक्टर में 322 प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे। ईडब्ल्यूएस प्लाट के आवंटन के लिए तीन लाख से कम आय और एलआईजी के लिए तीन से छह लाख के बीच में आय का प्रमाण पत्र लगाना होगा। 1100 रुपये आवेदन और ब्राशर का शुल्क है। आनलाइन आवेदन करते समय अपना फोटो भी अपलोड करना होगा, एक व्यक्ति एक श्रेणी के प्लाट के लिए एक ही आवेदन कर सकता है, पति पत्नी एक प्लाट के लिए संयुक्त आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान प्लाट के कुल रेट का 10 प्रतिशत धरोहर राशि के रूप में जमा करना होगा, आरक्षण श्रेणी वालों को 5 प्रतिशत धरोहर राशि जमा करनी होगी। लॉटरी से प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी में जिनके प्लॉट निकल आएंगे उन्हें 15 प्रतिशत राशि और जमा करनी होगी। शेष 75 प्रतिशत राशि 12 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 12 से 20 तिमाही किश्तों में जमा कर सकेंगे। वहीं, जिनके लॉटरी में प्लॉट नहीं निकलेंगे उन्हें 30 दिन के अंतराल पर धरोहर राशि बैंक एकाउंट में वापस कर दी जाएगी।


अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
चआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!