आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के 20 अगस्त को होने जा रहे दीक्षांत समारोह के लिए 87 मेडल की प्रस्तावित सूची जारी, सात अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति। ( Agra News: 87 Medal list for 91st Convocation of DBRAU, Agra#Agra)
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 91 वें दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में 152 मेडल दिए जाते थे लेकिन कई कोर्स बंद हो गए इसके चलते मेडल की संख्या लगातार कम होती जा रही है। विवि प्रशासन ने 87 मेडल की प्रस्तावित सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर ली है। इसके साथ ही इन मेडल पर कोई अन्य छात्र दावेदारी करना चाहता है तो वह सात अगस्त तक परीक्षा कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है।