Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Warning banners put up outside dilapidated schools in Agra, strict orders issued by DM…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Warning banners put up outside dilapidated schools in Agra, strict orders issued by DM…#agranews

550

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में 298 परिषदीय स्कूल अत्यंत जर्जर स्थिति में. 141 स्कूल किए ध्वस्त..बाकी स्कूलों के बाहर लगे चेतावनी लिखे बैनर. डीएम के सख्त आदेश—बच्चों की पढ़ाई के लिए करें ये काम

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों के जर्जर भवनों संबंधी समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जर्जर भवनों के सर्वे पूर्ण कर रिपोर्ट तलब की. इसमें बीएसए द्वारा बताया गया कि जनपद आगरा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों की भौतिक स्थिति का गहन मूल्यांकन एवं सत्यापन किया गया, जिसमें पाया गया कि कुल 298 विद्यालय जनपद में जर्जर अवस्था में चिह्नित किए गए हैं. ये विद्यालय भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं तथा बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से अनुपयुक्त हैं. बीएसए द्वारा बताया गया कि इनमें से 141 विद्यालयों का ध्वस्तीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है. शेष 157 विद्यालयों के ध्वस्तीकरण हेतु तकनीकी समिति द्वारा मूल्यांकन प्राप्त हो चुका है.

डीएम ने जारी किए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा जेई आरईएस को शामिल करते हुए तत्काल प्रभाव से कमेटी गठित कर सभी परिषदीय स्कूलों के जर्जर,असुरक्षित, जोखिमपूर्ण भवनों का सत्यापन करा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए. बैठक में जिलाधिकारी ने जर्जर,जोखिमपूर्ण कक्षों,भवनों को चिह्नित कर उन्हें तत्काल शील करने तथा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होने तक सावधानी हेतु ऐसे स्कूल भवनों पर जर्जर,असुरक्षित होने का बोर्ड लगाएं या इस आशय का स्टीकर या लाल रंग से पेंट कर लिखवाने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने उक्त कार्य आज ही संपादित कर रिपोर्ट देने तथा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल को अन्य भवन मे शिफ्ट करने को निर्देशित किया.

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अलग अलग जानकारी तलब की जिसमें नगर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 03 विद्यालयों कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुरा व प्राथमिक विद्यालय नगला अजीता तथा कंपोजिट विद्यालय बजीर पूरा व प्राथमिक कन्या विद्यालय बजीरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय ताजगंज व प्राथमिक विद्यालय पाकटोला को अत्यंत जर्जर भवन होने पर सुरक्षा के दृष्टिगत शिफ्ट किया गया है. जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तकनीकी सत्यापन के उपरांत जो विद्यालय मरम्मत योग्य होंगे, उन्हें मरम्मत हेतु अविलंब प्रस्ताव बनाने,जिन विद्यालयों के भवन पूर्णतया अनुपयोगी पाए जाएंगे उन्हें ध्वस्त करने की कार्यवाही करें.

जिलाधिकारी ने बैठक में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीएसए तथा समस्त बीईओ को निर्देशित किया कि,जर्जर विद्यालय भवनों में शिक्षण कार्य पूर्णतः बंद करते हुए, वैकल्पिक स्थानों (सुरक्षित कक्षों, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय आदि) पर सुरक्षित पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए. यदि किसी कारणवश सत्यापन मूल्यांकन ध्वस्तीकरण कार्यवाही पूर्ण नहीं हो पाती है, तो ऐसे विद्यालय भवनों में प्रवेश निषिद्ध कर दिया जाए तथा संबंधित बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएं. विभिन्न विद्यालयों की छतों पर कूड़े की जमावट के कारण वर्षा जल का बहाव बाधित हो जाता है, जिससे छतों व दीवारों को क्षति होती है। अतः समस्त विद्यालयों की छतों की सफाई अनिवार्य रूप से कराई जाए. बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गोंड सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!