Monday , 20 April 2026
Home हेल्थ Agra News: Cancer successfully removed by complex breast conservative surgery in SNMC Agra…#agranews
हेल्थ

Agra News: Cancer successfully removed by complex breast conservative surgery in SNMC Agra…#agranews

785

आगरालीक्स…आगरा में 45 वर्षीय महिला रोगी के स्तन में थी गांठ, एसएन में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर कैंसर सफलतापूर्वक हटाया…Level I Oncoplasty का किया प्रयोग, जानिए इस तकनीकी का लाभ

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब जटिल से जटिज सर्जरी की जा रही हैं, जिनमें कैंसर भी शामिल है. इससे आगरा सहित आसपास के जिलों के मरीजों को दिल्ली या जयपुर की ओर रुख नहीं करना पड़ता है. एसएन में ऐसे ही एक और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक चिकित्सकों ने अंजाम दिया है.

स्तन संरक्षण सर्जरी कर कैंसर हटाया
45‑वर्षीय महिला रोगी में तीन महीने से पायी जा रही बाईं ओर की स्तन गांठ का प्रारंभिक मूल्यांकन एसएनएमसी आगरा के सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग में किया गया. प्रो. डॉ. अंशिका अरोड़ा, डॉ. श्रेया, डॉ. आयुष, एवं डॉ. विमलेश की टीम द्वारा स्तन संरक्षण सर्जरी (Breast Conservative Surgery) के साथ Level I Oncoplasty के प्रयोग से कैंसर सफलतापूर्वक हटाया गया और स्तन की प्राकृतिक आकृति बनाए रखी गई.

इस संबंध में डॉ प्रशांत गुप्ता, एसएनएमसी आगरा के प्रधानाचार्य, ने कहा: एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा महाविद्यालय स्तर पर अत्यन्त जटिल ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक हो रहे हैं, जिससे रोगियों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है और उन्हें दिल्ली या जयपुर जैसे बड़े शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ता

तकनीकी लाभ:
उच्च प्रभावशीलता के साथ कैंसर रिमूवल
पूर्ण मास्टेक्टॉमी से बचाव — स्तन का हिस्सा सुरक्षित रहता है
प्राकृतिक स्तन आकृति की वास्‍तविकता बनी रहती है
रोगी की जीवन गुणवत्ता और आत्मविश्वास में वृद्धि
मेडिकल कॉलेज स्तर पर जटिल ऑपरेशनों की सफलता — मरीजों को बड़े शहरों में प्रवास की आवश्यकता समाप्त
एसएनएमसी आगरा के सर्जिकल ऑनकोलॉजी विभाग की यह पहल स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि Level I Oncoplasty सहित स्तन संरक्षण सर्जरी, आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा, उच्च कॉस्मेटिक परिणाम और रोगियों के लिए आत्मनिर्भरता का संगम है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!