आगरालीक्स…आगरा में वित्तीय वर्ष में सिर्फ 552 पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन. नगर निगम लेगा अब सख्त एक्शन—बिना रजिस्ट्रेशन वाले कुत्तों को पकड़ा जाएगा, मालिकों पर लगेगा 2500 रुपये तक का जुर्माना
आगरा में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कहा जा रहा है लेकिन वित्तीय वर्ष में जुलाई तक सिर्फ 552 पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जबकि इनकी संख्या हजारों में है. लोगों के द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिसके कारण अब नगर निगम सख्त एक्शन की तैयारी में है.पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि नगर निगम का ये अभियान सिर्फ कागजी नहीं है. रजिस्ट्रेशन से पालतू कुत्तों का रिकार्ड बनेगा, जिससे रैबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम रहे. वैक्सीनेशन और आपात सिथति में पहचान जैसे काम हो सकें. अब बिना रजिस्ट्रेशन वाले कुत्तों को पकड़ा जाएगा. इसके साथ ही इसके माकिों पर 2500 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा. साथ ही ट्रांसपोर्ट व खाने—पीने का भी खर्च अलग से लिया जाएगा.
ये है रजिस्ट्रेशन चार्जनगर निगम ने देसी नस्ल के लिए 100 रुपये प्रति वर्ष एवं विदेशी नस्ल के लिए 500 रुपये प्रति वर्ष रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा है. अगर कोई रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है तो वह मेरा आगरा एप के माध्यम से आनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करा सकता है. आफलाइन के लिए वह नगर निगम कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं.