आगरालीक्स…आगरा में रक्षाबंधन की शॉपिंग को सजे बाजार, भाइयों के लिए सुंदर से सुंदर राखियां ढूंढ रहीं बहनें तो भाई भी आकर्षक गिफ्ट की तलाश में. आनलाइन शॉपिंग ने डाला प्रभाव
रक्षाबंधन पर्व शनिवार को है लेकिन आगरा में बाजार राखियों से गुलजार हो गए हैं. फुटपाथों से लेकर दुकानों पर एक से एक बेहतरी डिजाइनों वाली राखियां सजी हुई हैं. शाम के समय बाजारेां में राखियों की खरीदारी के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं. अपने भाई के लिए सुंदर से सुंदर राखी ढूंढने के लिए बहनें न जाने गर्मी में कितना पसीना बहा रही हैं…अच्छी और सुंदर राखी देखते ही उसे खरीद रही हैं. आगरा में राखियां 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में बिक रही हैं.बेस्ट से बेस्ट उपहारों की भी तलाश
बहनें जहां अच्छी और सुंदर राखियां अपने भाई के लिए खरीदने में व्यस्त हैं तो वहीं भाई भी अपनी बहन को गिफ्ट देने के लिए बेस्ट से बेस्ट गिफ्ट तलाश रहे हैं. कई तो सरप्राइज गिफ्ट भी बहनों को देना चाह रहे हैं. इसके लिए बहनों के लिए खास ड्रेस या साड़ी खरीदने के लिए भी मार्केट का रुख कर रहे हैं.
हालांकि इन सबके बीच रक्षाबंधन का उत्साह बाजारेां में थोड़ा फीका नजर आता है और इसका सबसे बड़ा कारण है आनलाइन शॉपिंग. राखियां और गिफ्ट के लिए अधिकतर लोग आनलाइन शापिग को ही तवज्जों दे रहे हैं. आनलाइन शापिंग कंपनियां एक से बढ़कर एक आफर भी दे रही हैं जिसके कारण लोगों का रुख उस ओर हैं.