आगरालीक्स….Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह के लिए 114 मेडल की सूची जारी। एसएन के मेडिकल छात्र शिखर सिंह को मिलेंगे सबसे ज्यादा 10 गोल्ड और एक रजत।
विश्वविद्यालय का 91 वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है। दीक्षांत समारोह में 152 पदक दिए जाते हैं लेकिन एमफिल बंद होने, नई शिक्षा नीति के बाद विषय में बदलाव होने के कारण सभी पदकों की संख्या कम होती जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 114 मेडल की सूची जारी की जा चुकी है। इन मेडलों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए शाम चार बजे तक का समय दिया गया था। विश्वविद्यालय के परिणाम और अंकतालिका में गड़बड़ी छात्रों के लिए आम समस्या है लेकिन मेधावियों के नाम की स्पेलिंग भी गलत दर्ज कर दी गई है। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप के अनुसार, आपत्तियों के निस्तारण के बाद मेडल की फाइनल सूची जारी की जाएगी।