आगरालीक्स…इतनी दवाई से तो काम हो ही जाएगा पागल….आगरा में युवती ने #insta पर डाली वीडियो पोस्ट. कई गोलियां खाईं…#MetaAI से पुलिस पहुंच गई…
आगरा में एक युवती ने #insta पर वीडियो पोसट की. जिसमें युवती कुछ गोलियां खाती हुई दिखायी दे रही है और वीडियो पर लिखा कि "Etni dawai se to kam ho hi jayege pgl Good byy lax Milne aa jana ok"इधर #MetaAI से युवती के अकाउंट की डिटेल्स लोकेशन सहित प्राप्त होने पर थाना शमशाबाद पुलिस सक्रिय हुई और लोकेशन पर पहुंच गई. यहां पुलिस ने युवती को सकुशल पाया. पुलिस की काउंसलिंग के दौरान युवती ने बताया कि उसने बुखार की दवाई खा ली थी और गलती से आत्महत्या संबंधित पोस्ट अपलोड कर दी थी. दोबारा युवती ऐसा कदम न उठाए इसके लिए पुलिस ने युवती और उसके माता—पिता की भी काउंसलिंग की.