आगरालीक्स…अच्छी खबर, रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ पति और मां के साथ बेटा भी करेगा रोडवेज में फ्री सफर. रविवार तक रोडवेज बस में फ्री कर सकेंगे सफर
यूपी सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर इस बार सबसे बड़ा तोहफा दिया गया है. रक्षाबंधन पर अभी तक महिलाओं के लिए ही यूपी रोडवेज की बसों में सफर फ्री रहता था लेकिन इस बार महिला के साथ उसके एक सहायक को भी चाहे वह पुरुष क्यों न हो, निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया है. इसके तहत अब पत्नी के साथ पति और मां के साथ उसका बेटा भी निशुल्क रोडवेज का सफर कर सकता है. इसको लेकर यूपी सरकार की ओर से आदेश भी जारी किए गए हैं. विशेष सचिव केपी सिंह की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं. इसके तहत रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 08-08-2025 के प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 10-08-2025 की रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने का शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है.