आगरालीक्स…आगरा में मनचले युवक की धमकी—बेटी से शादी कराओ नहीं तो गोली मार दूंगा…पुलिस तक पहुंचा मामला
सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पड़ोसी लड़के पर छेड़छाड़ करने और विरोध पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि आरोपी सागर पुत्र मनोज उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। शादी का दबाव बनाता है। उसके साथ गाली-गलौज करता है।
पीड़िता ने कहाकि आरोपी उसे जबरन गाड़ी पर बैठाने का दबाव बनाता है। उससे शादी करने की बात कहता है। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कई बार जबरदस्ती कर चुका है। इससे पहले आरोपी युवक ने स्कूल जाते समय उस पर तेजाब फेंक कर हमला किया था। आरोपी के माता-पिता भी युवक का सहयोग करते हैं।
आरोप है कि 6 अगस्त को आरोपी तमंचा लेकर घर आया और पिता की कनपटी पर लगा दिया। बोला, तुम्हारी बेटी से शादी कर करना चाहता हूं। नहीं माने तो गोली मार दूंगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।