आगरालीक्स…आगरा में रिमझिम और झमाझम बरसात के साथ हुई सावन की विदाई. कल से भाद्रपद महीना. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आगरा में पिछले तीन से चार दिनों से भीषण उमसभरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को रक्षाबंधन का दिन खुशनुमा बनकर आया. सावन का अंतिम दिन और रक्षाबंधन पर्व के कारण बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया. लोगों को आने—जाने में भले ही परेशानियों का सामना करना पड़ा हो लेकिन बारिश ने लोगोां को गर्मी से राहत देने का काम किया. सावन का अंत इससे खूबसूरत नहीं हो सकता था.
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतनम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 08/08/25) 34.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/08/25) 25.6
Departure from Normal(oC) -1.4