आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल घूमने आए जापानी पर्यटक की बिगड़ी तबीयत. उमसभरी गर्मी से आए चक्कर..पुलिस ने एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल.
आगरा में इस समय उमसभरी गर्मी पड़ रही है और इसका असर ताजमहल देखने आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को भी हो रहा है. हाल ही में गर्मी के कारण कई पर्यटकों की गर्मी से तबीयत बिगड़ने की खबरें भी आई हैं. सोमवार को भी ताजमहल देखने आए जापानी पर्यटक कोयो की तबयीत खराब हो गई. क्टिव रिस्पांस टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा.27 साल के पर्यटक कोयो अपने दोस्त यमद रेन के साथ सोमवार को ताजमहल देखने के लिए आए थे. सोमवार दोपहर लगभग एक बजे टिकट लेने के बाद पश्चिमी गेट पर एंट्री लाइन में खड़े थे तभी कोयो की तबयीत बिगड़ने लगी. गर्मी और उमस के कारण उन्हें चक्कर आने लगे. इस पर टिकट चेक कर रहे कर्मचारियों ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त ताज सुरक्षा बल की क्विक रिस्पांस टीम को सूचना दी. सूचना पर थाना प्रभारी उदित नयन सिंह के निदे्रश में पश्चिमी पार्किंग पर्यटन सुविधा केंद्र से तत्काल एंबुलेंस और डॉक्टर टीम को बुलाकर प्राथमिक उपचार किया गया और इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. कोयो की हालत स्थित है. पर्यटकों ने सुरक्षाबलों का आभार व्यक्त किया है.