आगरालीक्स…आगरा में फिर से बढ़ेगी गर्मी, इस दिन बारिश के आसार. जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
आगरा में सावन के महीने में हुई अच्छी बारिश के बाद भी उमसभरी गर्मी कम नहीं हो रही है. बादल छा रहे हैं लेकिन हवाएं न चलने से गर्मी महसूस हो रही है. इसका असर तापमान पर हो रहा है. तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार तो हैं लेकिन अच्छी बारिश के आसार 14 अगस्त को बन रहे हैं. हालांकि बारिश न होने से तापमान बढ़ेगा और एक बार फिर से तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/08/25) 33.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/08/25) 27.1
Departure from Normal(oC) 0.1