आगरालीक्स…नई मुहिम, देश के वीर सैनिकों और शहीदों के परिजनों के लिए निशुल्क रहेगी ओपीडी. प्लास्टिक सर्जन मनीष शर्मा ने ली शपथ
आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में सेवा दे रहे प्लास्टिक सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने देश के वीर सैनिकों के लिए अपनी तरफ से नई मुहिम शुरू की है. उन्होंने इस स्वतंत्रता दिवस पर यह घोषणा लेते हुए शपथ ली है कि वह आज से हमारे देश के वीर सैनिकों और शहीदों के परिवारजनों को ओपीडी शुल्क नहीं लेंगे. इनके लिए उनकी ओपीडी पूरी तरह से निशुल्क होगी और यह हमेशा रहेगी. उन्होंने राष्ट्र रक्षा में सदैव समर्पित सैनिकों को नमन किया है.
