आगरालीक्स…आगरा की कैलबर्न जिम और नैक्स जैन ई मोटर्स पर मनाया स्वतंत्रता दिवस. फिटनेस चैलेंस प्रेतियोगिता में छाये ये प्रतिभागी
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छीपी टोला स्थित हरिओम रावत के प्रतिष्ठान कैलबर्न जिम एवं नैक्स जेन ई मोटर्स पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम अरुण रावत,शिवकुमार भारती,आलोक द्विवेदी एवं डॉ राजकुमार रंजन की उपस्थिति में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ । राष्ट्रगान वंदेमातरम भारत माता की जय के नारों के साथ जिम मैम्बर्स एवं उपस्थित लोगों ने यादगार बना दिया तत्पश्चात जिम सदस्यों की फिटनेस चेलेन्ज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग ने भाग लिया । पुरुष वर्ग ने डैडलिफ्ट, होल्डिंग स्क्वैड पुशअप एवं महिला वर्ग ने होल्डिंग स्क्वैड एवं पुशअप में अति उत्साह के साथ भाग लिया । अंत में विजेता प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर हरिओम रावत, अरुण रावत, डॉ राजकुमार रंजन शिवकुमार भारती, राहुल राज के हाथों प्रदान किये गये सम्मानित पुरुष वर्ग डैड लिफ्ट विलो 65 में रोहित कुमार प्रथम, मोहित गौतम द्वितीय, एवं आदित्य मित्तल को तृतीय घोषित किया गया 65 कि वर्ग मे से ऊपर नन्दू प्रथम, दिव्यांश कोहली द्वितीय एवं मुकुल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए । पुशअप में संभव प्रथम, अजय द्वितीय एवं सागर तृतीय रहे ।
प्लैंक में परी प्रथम,मनीषा द्वितीय, अमृता रावत तृतीय रही। होल्डिंग स्क्वैड में रिंकी प्रथम मनिषा द्वितीय एवं परी तृतीय रहीं । संचालन शिवकुमार भारती ने किया जिम ट्रेनर शिवम कुमार का सहयोग रहा । सभी ने अति उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाया। सभी आगन्तुकों को तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया । आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप कुमार रावत, राजकुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार रावत पूजा रावत, दीपाशी रावत, खुशी रावत, आयुष्मान रावत, अमृता रावत, श्रृद्धा रावत, नित्यका रावत राहुल फरमान, राज वीर सिंह का सक्रिय भूमिका रही। मुख्तार वारसी की विशेष उपस्थिति रही । अंत में सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया
